कदवा: सोनैली के पास ट्रक से 33 मवेशी बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Kadwa, Katihar | May 8, 2025 कदवा थाना पुलिस ने गुरुवार को दिन के दो बजे सोनैली के समीप एक ट्रक से लगभग 33 मवेशी बरामद किया है जबकि चार तस्कर को भी गिरफ्तार करते हुए ट्रक भी जप्त कर लिया हैं। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और आगे भी पशु तस्करों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।