गुण्डरदेही: ग्राम खेरुद में तंदुला नदी से हो रही रेत की चोरी, बालोद कलेक्टर व गुंडरदेही SDM ने कही कार्रवाई करने की बात
ग्राम खेरूद में रोजाना रेत माफिया 4 से 5 ट्रैक्टर में दिनदहाड़े खेरूद गांव से रेतो की चोरी कर रहे है। इस संबंध में बालोद कलेक्टर व गुण्डरदेही के एसडीएम ने अवैध काम करने वालों को खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण चलते रेत माफियाओ के हौसले दिन-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।