गुण्डरदेही: जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं आदर्श विवाह का आयोजन गोड़ेला में हुआ संपन्न, सीएम विष्णु देव साय हुए कार्यक्रम में शामिल
जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं आदर्श विवाह का आयोजन अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम गोड़ेला में सम्पन्न हुआ, जिसमे 7 जोड़ों का आर्दश विवाह सम्पन्न हुआ जिसको मुख्यमंत्री ने आर्शीवाद देकर उनके सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर पुरे गांव का भ्रमण किया गया।