गुण्डरदेही: ग्राम फुंडा के 71 वर्षीय सेवानिवित्त अमीन पटवारी के निधन पश्चात परिवार वालों ने मृत शरीर का किया अस्पताल में अंगदान
संपूर्ण शरीर का मृत्यु उपरांत अंगदान करने वाले ग्राम फुंडा निवासी 71 वर्षीय सेवानिवृत्त अमीन पटवारी थानसिंह साहू का निधन पश्चात परिवार द्वारा मृत शरीर की गांव में शोभायात्रा निकालकर डॉ. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर के लिए विदा किया। जहां आखिरी विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कबीर आश्रम से आए साधुजनो ने श्रद्धांजलि अर्पित किए।