डुमरा: सीतामढ़ी जिले में विश्व हाईपरटेंशन डे की शुरुआत, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन
सीतामढ़ी जिला गैर संचारी रोग कोषांग के द्वारा मंगलवार को 3 बजे सदर अस्पताल सीतामढ़ी में 23 मई तक चलने वाले "विश्व हाइपरटेंशन डे " पर कार्यक्रम का शुभारंभ सिविलसर्जन डॉ अखिलेश प्रसाद, जिला भीबीडीनियंत्रणपदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार यादव, उपाधीक्षक सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार संयुक्त रूप से किया।