थावे: थावे मंदिर परिसर में बाल विवाह की सूचना पर छापेमारी, किशोरी को बचाया, गेस्ट हाउस होगा सील
जिले के थावे थाना क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर विवाह रुकवा दिया। इस दौरान 17 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बचा लिया गया। साथ ही किशोरी के माता-पिता व दूल्हा बनकर आए युवक को हिरासत में लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।