जसवंतनगर: अलविदा जुमा पर मोहल्ला लुधपुरा समेत नगर की मस्जिदों में उमड़ी भीड़, रोजेदारों और नमाजियों ने अदा की विशेष नमाज
अलविदा जुमा पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लुधपुरा मस्जिद में हाजी हाफिज मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने तकरीर की। नमाज से पहले इमामों ने खुतबा पढ़ा, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। नमाजियों ने नमाज पढ़ने के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।