रामपुर बघेलान: रामपुर बघेलान थाने में साइकिल रैली संपन्न, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया
सतना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित साइकल रैली अभियान के तहत रामपुर बघेलान थाने में भी आज उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डीजीपी कैलाश मकवाना एवं एसपी डॉ. हंसराज सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस परिवार और क्षेत्र के बच्चों ने भाग लिया। रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए पुनः थाना पहुंची