विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गरोठ विधानसभा के दो बीएलओ ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर गरोठ एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राहुल चौहान द्वारा दोनों बीएलओ को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।