गिरिडीह: गैर मजरुआ खास ज़मीन का लगान रसीद नहीं काटे जाने से परेशान किसानों की हुई बैठक
गैर मजरुआ खास,भूदान,बंदोबस्ती और वन पट्टा से हासिल ज़मीन का लगान रसीद नहीं काटे जाने से परेशान किसानों की बैठक मंगलवार को 2 बजे तक झंडा मैदान में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष ने कहा गिरिडीह जिला के तिसरी,बेंगाबाद, गिरिडीह सदर सहित अधिकांश अंचल के अंचल अधिकारी के लिए बिना किसी रैयत का कोई काम करना ही नहीं चाहते है।