सुल्तानपुर: बालमपुर ग्रामसभा से बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना
सुलतानपुर श्रावण मास की पावन बेला में शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब बालमपुर ग्रामसभा से कांवड़ियों का एक बड़ा जत्था बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए जयकारों के साथ रवाना हुआ। "बोल बम", "हर हर महादेव" और "बम बम भोले" के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं का यह जत्था उत्साह और श्रद्धा के साथ शिवधाम की यात्रा पर निकला है।