कबरई स्थित स्टोन क्रेशर मंडी में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की। पूर्व बसपा प्रत्याशी दिलीप सिंह के जगदंबा ग्रेनाइट और कारोबारी सोमेश भारद्वाज के श्रिया ग्रेनाइट प्लांट पर दस्तावेज खंगाले गए। कानपुर, बांदा और मध्य प्रदेश से आई टीम ने कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर परिसर को घेर लिया। अवैध कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतों पर जांच जारी है।