धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखीपुर में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी मेढई लाल पुत्र जगन्नाथ ने आरोप लगाया है। कि गांव के ही दबंग राम गोपाल अवस्थी ने उनके खेत में खड़ी सरसों की फसल को जबरन कटवा लिया और खेत अवैध कब्जा कर लिया है। वही पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।