शिवगंज: शिवगंज में ट्रेलर ने अस्पताल की दीवार तोड़ी और बिजली का पोल गिराया, हादसे से मची अफरा-तफरी, ड्राइवर भाग गया
शिवगंज कस्बे में एक बेकाबू ट्रेलर ने पहले अस्पताल की दीवार को टक्कर मारी और फिर एक बिजली के पोल को गिरा दिया। इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई गंभीर हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर ने नगर पालिका के सामने स्थित अस्पताल की दीवार को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद, उसने बिजली के पोल को भी धराशाई कर दिया, जिससे पोल टूटकर सड़क पर गिर