गुरूर: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां सियादेवी मंदिर में खतरनाक भालू की दस्तक, दुकानों को पहुंचाया नुकसान, वीडियो आया सामने
Gurur, Balod | Nov 21, 2025 उपरोक्त क्षेत्र में कुछ माह पहले भी दंतेल हाथी, तेंदुआ, नीलगाय जैसे अन्य जंगली जानवरों को भी देखा गया था। अब इस तरह खतरनाक भालू के दस्तक होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर में इस तरह भालू दिखने की जानकारी पर पूरे क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने के लिए भी अपील किया है।