इस वर्ष फायर सीजन के दौरान मौसम की मेहरबानी से जंगलों में आग की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। रविवार को गढ़वाल मंडल के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बदलते मौसम और समय-समय पर हुई वर्षा के चलते इस बार वनाग्नि की घटनाएं काफी कम हुई हैं, जो कि एक शुभ संकेत है।