घुवारा: बमनोरा के कंचनपुरा शासकीय स्कूल में मेनू के अनुसार नहीं बनता मध्याह्न भोजन, बीआरसीसी बोले- जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
घुवारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बमनोरा के कंचनपुरा शासकीय स्कूल का मामला है, जहां शासकीय स्कूल में मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जाता है और लापरवाही बरती जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर बीआरसीसी से फोन पर बातचीत की गई तो उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।