शाहजहांपुर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, शाहजहांपुर के चालक की मौत, टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर।अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में शाहजहांपुर के एक कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेस-वे के पॉइंट नंबर 43 के पास रात करीब 11 बजे हुआ, जब आगरा से नोएडा जा रहा तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो