रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर मोड़ के समीप गश्ती के दौरान रहुई पुलिस ने चोरी की एक बकरी के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से बकरी को भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ललित विजय ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दो व्यक्ति एक बकरी को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। शक के आधार पर जब दोनों से पूछताछ की गई।