बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, भवन और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही, तहसील के विभिन्न पटलों पर न्यायिक कार्यों, वादों के निस्तारण, राजस्व अभिलेखों, वसूली, अभिलेखागार, आईजीआरएस और जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।