बागपत: बेटी ने आत्महत्या नहीं, उसकी हत्या की गई, विपिन गार्डन नई दिल्ली के मृतक के परिजनों ने SP से हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की
बुधवार को करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार विपिन गार्डन नई दिल्ली निवासी राजेश के मुताबिक बेटी प्रियंका की शादी करीब दस साल पहले बागपत शहर निवासी सुमित के साथ की थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष बेटी दान दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। उन्होंने दहेज की मांग के चलते कई बार लाखों रुपये दिए। उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष सुनने को तैयार नहीं थे।