प्रयागराज: आजाद नगर के केवटाना बस्ती के एक लॉज में महिला का संदिग्ध हालत में मिला शव, शिनाख्त नहीं हो पा रही, पुलिस जांच में जुटी
झूंसी थाना अंतर्गत नई झूसी चौकी क्षेत्र के आजाद नगर केवटाना बस्ती में स्थित एक लॉज में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया तथा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आज बुधवार को करीब सुबह 11:00 के आसपास शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है।