थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीरीताल निवासी ओमप्रकाश का इंजन घर के दरवाजे पर खड़ा रहता है। 19 जनवरी को समय रात लगभग 11.30 से 3.00 बजे के बीच एक साल पुराना टप लैण्ड इंजन दरवाजे के पास बाहर खड़ा था अज्ञात चोर इंजन चोरी कर फरार हो गए। जब रात 3 बजे ओमप्रकाश ने घर के बाहर खड़े इंजन को गायब देखा तब उनके होश उड़ गए।