आगरा: नगला माकरौल पर सड़कों में गड्ढे, लोगों के घरों के आगे हो रहा जल भराव बना आफत #janasamsya
Agra, Agra | Apr 30, 2025 आगरा के ग्वालियर रोड नगला माकरौल पर सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, जल भराव हो रहा है, इससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें बीमारियों का डर सता रहा है, क्योंकि जल भराव की वजह से जहरीले कीड़े व मच्छर घरों तक पहुंचते हैं, उनका कहना है की जिम्मेदार लोगों से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।