हरदोई: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की चौथे दिन हुई मौत, कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइश चौराहे के पास हुआ था हादसा
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2026 हरदोई शहर के वैटगंज मोहल्ले में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में घायल होने के चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, वैटगंज निवासी कांति देवी अपने घर में अकेले रहती थीं।उनकी इकलौती बेटी मोना आजाद नगर मोहल्ले में रहती हैं। बीते 25 मार्च की सुबह कांति देवी अपनी बेटी के घर जा रही थीं।