ग्राम पंचायत झोखो में आज 14 जनवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।