पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से पटना रेल पुलिस ने खोई हुई चार बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द
झारखंड के देवघर अपने घर से स्कूल जाने की बात कह कर चार बच्ची निकली थी .देर शाम तक जब चारों बच्ची अपने-अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपने स्तर से बच्चियों के बारे मे पता करने की कोशिश की तो उन्हें पता हुआ कि चारों बच्ची किसी ट्रेन से पटना की ओर जा रही है. इसके बाद परिजनों ने चारों बच्चियों का फोटो भेजते हुए पटना जंक्शन के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई.