बदायूं के जालंधरी सराय मोहल्ले की रहने वाली लुबना बी ने बताया कि वह बालिग उसने अपनी मर्जी से सैफ अली से शादी कर ली है। वह ऊपरपारा मोहल्ले में रह रही है। लेकिन उसके मायके वाले उसको व उसके पति को धमका रहे और मारपीट कर रहे हैं। उसने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस मामले में लड़की ने वीडियो वायरल किया है।