तिलहर: नगर की सरयू पुलिया पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक हुए घायल,पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
नगर की सरयू पुलिया पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए तो वहीं घटना की सूचना मिलने है कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।तो वहीं घायलों के शिनाख्त नीलेश और मनोज के रूप में हुई है।