फैज़ाबाद: आयुक्त सभागार में कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक का हुआ आयोजन
कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक हुई। कमिश्नर ने कहा कि मंडल के जिन भी नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका में एसटीपी मौजूद हैं, उन्हें शीघ्र संचालित करें। जहां पर इनके निर्माण का कार्य समाप्ति या पूर्ण होने की स्थिति में है, उनको भी शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।