झाडोल: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में मनाया गया हिंदी दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन
Jhadol, Udaipur | Sep 14, 2024 झाड़ोल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने कविता ,निबंध आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।हिंदी के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं उपप्राचार्य तेज सिंह बाघेला ने हिंदी भाषा के महत्व,एवं हिंदी साहित्यिक जगत के इतिहास पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार शाह ने की।