हनुमना बिकासखंड के प्रतापगंज क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्र भुअरी में कुपोषण से जूझ रहे मासूम देवांश के जीवन में अब खुशियों की नई किरण दिखने लगी।भर्ती से पहले उसका वजन महज 7.2 किलोग्राम और लंबाई 74 सेंटीमीटर थी जिससे वह गंभीर रूप से कुपोषित था।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती मिश्रा और पर्यवेक्षक प्रतिभा मिश्रा ने परिजनों को समझाकर बच्चे को एनआरसी मे भर्ती कराया