लटेरी: लटेरी सहित विदिशा जिलेभर के उचित मूल की दुकान संचालकों को अतिरिक्त खाद्यान्न मिलना होगा बंद।
Lateri, Vidisha | Jan 24, 2024 लटेरी सहित विदिशा जिले भर में उचित मूल की दुकान संचालकों को अतिरिक्त खाद्यान्न मिलना 2 माह के बाद बंद हो जाएगा। मामले को लेकर विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया है। इस संबंध में कलेक्टर ने उचित मूल की दुकान संचालकों द्वारा गड़बड़ी करने पर सीधी एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।