निज़ामाबाद: निजामाबाद के महादेव, सती महाकाली और शिवाला घाट पर गंदगी का अंबार, सभासद ने सफाई की उठाई मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बा से सटे महादेव घाट, सती महाकाली घाट और शिवाला घाट पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है आसपास फैली गंदगी और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे नगर पंचायत निजामाबाद की सभासद कुलदीप कौर और समाजसेवी अरुण कुमार ने उक्त घाटों का मौके पर निरीक्षण किया है।