जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित आशापुर की छात्राओं का मॉडल जिले में द्वतीय स्थान प्राप्त कर सम्भाग स्तर पर चयनित हुआ है। जानकारी देते हुए संस्था प्रधान पाठक किशोर बामने ने बताया कि संस्था की छात्रा सुषमा यादव द्वारा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का मॉडल तैयार कर विकास खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।