यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 148 पर विवाहिता का शव मिला, कंबल में लिपटा और पैक था। ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। डीसीपी वेस्ट, एसीपी एत्मादपुर और फील्ड टीम मौके पर पहुंचे। महिला मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने थी, हाथ पर गुदा नाम खुरचा था। पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज जांच रही है।