खरगौन: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 99 आवेदन हुए प्राप्त, जिला पंचायत CEO व डिप्टी कलेक्टर ने सुनीं समस्याएँ
खरगौन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर ल प्रताप कुमार आगास्या एवं सुश्री पूर्वा मण्डलोई ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 99 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।