हज़ारीबाग: हजारीबाग रामनवमी: शरीर बना आस्था की पहचान
हजारीबाग में रामनवमी का उत्सव इस बार आस्था और जुनून का अनोखा संगम बनकर सामने आया। चतरा से आए युवाओं ने अपने शरीर पर भगवान श्रीराम, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक पेंटिंग बनवाकर सबका ध्यान खींच लिया। 3-4 घंटे की मेहनत से तैयार ये कला जुलूस का खास आकर्षण बनी। लोगों ने जमकर तस्वीरें लीं और युवाओं की भक्ति को सराहा।