जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी मुख्य मार्ग में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार की शाम 5 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी तेजभान बैगा पिता विकई बैगा उम्र 26 साल निवासी करकी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह अपने रिश्तेदार के घर सीधी से अपने घर करकी जा रहा था तभी सामने तरफ से आ रही बाइक ने एक्सीडेंट कर दिया।