एकंगरसराय: गुरुकुल स्कूल के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धजला शव एकंगरसराय पुलिस ने किया बरामद
मंगलवार को एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताएं कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के परथु पेन के गुरुकुल स्कूल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की शव अर्ध जला हुआ मिला है। जिसकी उम्र करीब 45 वर्षीय बताया जा रहा है। फिलहाल एकंगरसराय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।