उदवंत नगर: राम जानकी इंटर कॉलेज उदवंत नगर के प्रांगण में पूजा कमिटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राम जानकी इंटर कॉलेज उदवंतनगर नगर के प्रांगण में पूजा कमेटी के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टी-सीरीज कैसेट के गायिका सहित कई नृत्यांगनाए सम्मिलित हुई। जिन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों पर बेहतरीन नृत्य का पेश कर मौजूद दर्शकों को झूमने मजबूर कर दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ़ दर्शक उठाते नजारे आए।