खंडवा। जावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूना पानी गांव में जमीन विवाद ने हाई-वोल्टेज रूप ले लिया। गांव के किसान रोहित पाल ने कथित विवाद के चलते हाई टेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही जावर थाना पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और किसान को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।