सिरोंज: केतन डेम में कई दिनों से कीचड़ में फसी गाय को युवकों ने निकाला,पशु चिकित्सालय को दी सूचना
Sironj, Vidisha | Jun 21, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के केतन डेम में कीचड़ में फसी गाय को युवकों ने निकाला।बताया गया की गाय कई दिनों से कीचड़ में फसी हुई थी।वहीं गाय की हालत भी पूरी तरह बिगड़ चुकी थी।कुछ दिन और गाय फसी रहती तो गाय की जान जा सकती थी।गाय को फंसी देख युवक नासिर कुरेशी और आदिल कुरेशी ने कड़ी मशक्कत से गाय को बचाया हे।