कोईलवर: कोईलवर में महिलाओं के लिए 35 दिनों तक नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
कोईलवर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) कोईलवर में भारत सरकार के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बुधवार की दोपहर 3:30 ट्रेनर मोनिका ने बताया यह प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क है।