गभाना: चंडौस पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक आकाश कुमार व नितिन कुमार फोर्स के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोगपुर के रास्ते से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित पुत्र गोपाल निवासी भोगपुर थाना चंडौस बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद