नुआंव: चंड़ेश के बधार में हुए गोलीकांड मामले को लेकर कैमूर एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Nuaon, Kaimur | Jan 18, 2025 चंड़ेश के बधार में बाहा के विवाद को लेकर चली गली में चंड़ेश गांव निवासी एक व्यक्ति राजाराम राय घायल हो गया था। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे चंड़ेश गांव के बधार में पहुंचे कैमूर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। जहां मौके पर कुढ़नी थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।