नुआंव: चंडेश के बधार में बाहा के विवाद को लेकर दो पक्षों में मार-पीट के दौरान फायरिंग में एक व्यक्ति घायल, हायर सेंटर रेफर
Nuaon, Kaimur | Jan 16, 2025 कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंडेश के बधार में बाहा के विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट में फायरिंग के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति चडेश निवासी राजा राम राय घायल हो गया। घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।