सदर थाना क्षेत्र के रकमसेरा पंचायत के कलिगा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान बराती इंदवार ने बताया कि वह घर से भैंसों को खोलकर खेत की ओर ले जा रहा था तभी बिजली का तार टूट कर भैंस के ऊपर गिर गया। जिससे तड़प तड़प कर एक भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत होने से किसान को आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है।