मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतहा घाट पर 18 वर्षीय युवक के डूबने से मचा हड़कंप, तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बताते चले कि रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरुइ रामपुर निवासी 18 वर्षीय युवक अभिषेक शटरिंग का कार्य करता था। सुबह घर से काम करने के लिए फतहा के एडवोकेट मनोज यादव के घर पर शटरिंग का कार्य करने आया था। पानी पीने अपने साथी के साथ निकला और फतहा घाट चला गया नहाने और पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने। युवक की तलाश जारी की है।