सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एक वार्ड से नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को दिन के लगभग 10 बजे उनकी बेटी घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो प